सभी के लिए विज्ञान आसान बनाने वाले कागज़ी उपकरण
भौतिकशास्री और आविष्कारक, प्रोफ़ेसर मनु प्रकाश, कम लागत वाले वैज्ञानिक उपकरणों का निर्माण कर रहे हैं जिन्हें बच्चे वास्तविक विज्ञान के लिए उपयोग कर सकते हैं... जिसमें कागज़ से बना माइक्रोस्कोप शामिल है, जिसे बनाने में १०० रूपए और एक कागज़ अपकेंद्रित्र लगता है जिसकी लागत और कम होती है और हजारों की लागत वाले उपकरणों की तरह काम करता है। वह कहते हैं,"विज्ञान केवल परीक्षा या प्रयागशाला के लिए नहीं है।" "विज्ञान आपके घर में, आपकी रसोई में और आपके दिल में है। अगर हम विज्ञान को हमारे जीवन का एक हिस्सा बना लें, तो संभवतः हम बहुत कुछ बदल सकते हैं।
