रोजमर्रा की चीजों में दफ़न दुःखद इतिहास Everyday objects, tragic histories
ज़िया ग़फ़ीक तस्वीर उतारते हैं आम चीजों की - घडी, जूता, चश्मा। मगर ये चीज़ें सिर्फ़ दिखने भर को साधारण हैं; क्योंकि ये बोसनिया-युद्ध में हुए जाति-संहार के शिकार लोगों की सामूहिक कब्रों से मिली हैं। टेड फ़ेलो और साराज़ेवो नागरिक ग़फ़ीक़ इन चीज़ों की तस्वीरों के ज़रिये उन पहचानों को दर्ज़ कर ज़िंदा रखने का प्रयास कर रहे हैं जिन्हें नेस्तनाबूत करने की भरसक कोशिश की गयी थी।

