२००२ में, खोजी पत्रकार और TED फैलो विल पॉटर ने अपने नियमित काम से विराम लेने और शिकागो ट्रिब्यून के लिए गोलीबारी और हत्या के बारे में लिखने का फैसला किया। वे पशु परीक्षण के खिलाफ प्रचार करते हुए एक स्थानीय समूह की मदद करने के लिए चले गए: "मैंने सोचा कुछ सकारात्मक करने के लिए यह एक सुरक्षित तरीका होगा," वह कहते हैं। इसके बजाय, उन्हे गिरफ्तार किया गया, और ऐसे शुरू हुई उनकी यह यात्रा एक ऐसे संसार में जहां शांतिपूर्ण विरोध को आतंकवाद का नाम दिया जाता है।

