"इस काल की चुनौतीपूर्ण समस्याओं पर ठोस तरक्की करने के लिए व्यापार जगत को ही समाधान खोज कर संचालित करने होंगे" ये कहती हैं सामाजिक-प्रभाव-रण नितिज्ञ वेंडी वुड्स. कई आंकड़ों सहित वे एक नवीन पहलू प्रदर्शित करती हैं कि कैसे उद्योग जगत का प्रत्येक अंग समाज को प्रभावित करता है, और कैसे उनको चीजों को बेहतर बनाने के लिए अनुकूलित किया जा सकता है. जानिये कि कैसे अधिकारीगण, कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी से ऊपर उठकर "पूर्ण सामाजिक प्रभाव" की ओर बढ़ सकते हैं - जिससे कम्पनी के मुनाफे के साथ साथ समाज को भी फायदा पहुँच सकता है.
