अमेरिका के टीनेजर्स में नींद पूरी न होना एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है।
हर रात सिर्फ 10 में से लगभग 1 किशोर को 8 से 10 घंटे की नींद मिलती है, जितनी नींद नींद के विशेषज्ञ और बच्चों के डॉक्टर सुझाते हैं।
तो आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
और इस समस्या को दूर करने के लिए क्या बदलाव किए जा सकते हैं?
वेंडी ट्रॉक्सल बताती हैं कि स्कूल सुबह बहुत जल्दी शुरू होने और सरकारी नीतियों की वजह से किशोरों को उस समय भी पूरी नींद नहीं मिल पाती, जब उनके शरीर और दिमाग को इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है।
[निर्देशन: लॉरा जेन हॉकिन, संगीत: सेम मिसिरलियोग्लू, WORKPLAYWORK]

