कंक्रीट हमारे चारों ओर है, हम इसका उपयोग अपनी सड़कें, इमारतें, पुल, और बहुत कुछ बनाने के लिए करते हैं। इसके बावजूद भी, पिछले 2000 वर्षों में, सीमेंट मिलाने और कंक्रीट को जकड़े रखने के लिए उसके प्रयोग के तरीक़ों में कुछ ज़्यादा बदलाव नहीं आया है -- और इसलिए यह विश्व के सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जकों में से एक के स्थान पर बना हुआ है। व्यवसायी टॉम शूलर ऐसे कंक्रीट को बनाने के लिए एक अभिनव तरीके का पूर्वावलोकन करते हैं, जो वायुमण्डल में से CO2 को पकड़ कर कंक्रीट को कार्बन की ग़ार में बदल सकता है -- वह भी एक साध्य निर्माण सामग्री को बनाते हुए।

