सोचिए अगर आप सिर्फ़ बात करके कोड लिख सकें? गिटहब के सीईओ दिखाते हैं कैसे एआई की मदद से कोडिंग में प्रवेश करने की रुकावटें तेज़ी से हट रही हैं - और सॉफ़्टवेयर बनाना लेगो बनाने जितना ही आसान (और मज़ेदार) बनता जा रहा है। एक ज़बरदस्त लाइव डेमो में, वे कोपायलट वर्कस्पेस से परिचय कराते हैं: एक एआई सहायक जो आपको कोड लिखने में मदद करता है, जब आप उससे किसी भी भाषा में बात करते हैं।
