सन् 1656 चल रहा है। आपके शरीर की तेज ठंड से दुर्गति हो गई है। आपका सिर धधक रहा है, और आप इतने कमज़ोर हैं कि उठ नहीं पा रहे। अपनी बुख़ार की अवस्था में, आप एक ऐसे अजीब से दिखने वाले आदमी को देखते हैं, जिसने चोंच-जैसा नकाब पहना हुआ है, और उसका शरीर सिर से पाँव तक ढका हुआ है। तो यह प्रतिष्ठित पोशाकें आई कहाँ से? स्टेफ़नी होनचैल स्मिथ प्लेग चिकित्सकों के इतिहास की छान-बीन करती हैं। [एंटोन बोगाटी द्वारा निर्देशित, जॉर्ज ज़ैदान द्वारा वर्णित, संगीत सैम्युएल बेलिंघम द्वारा]।
