एक सप्ताह पढ़ाई करने के बाद, आप आश्वस्त हैं कि आप परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे। परन्तु जब आपको आपके अंक मिलते हैं, वह आपकी अपेक्षा से बहुत कम होते हैं। आप विध्वस्त महसूस करते हैं, और मायूसी से पीछा छुड़ाना कठिन हो जाता है। पर क्या आपको सच में इसमें छुपी अच्छाई के बारे में सोचना चाहिये? और क्या अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखना सम्भव भी है? ऐसी रणनीतियों का अन्वेषण करिए, जो आपको अपनी भावनाओं को पहचानने, समझने और नियन्त्रित करने में भी सहायता करेंगी। [डैनियल स्टैंकलर द्वारा निर्देशित, जैक कटमोर-स्कॉट द्वारा वर्णित, संगीत Zing Audio द्वारा।
