फ़ोटोग्राफ़र स्टीफ़ेन विल्कीस दिन से रात मे बदलते परिदॄश्य की, दूरी-समय सांतत्यक (स्पेस टाइम कोन्टिनुअम) को एक द्विआयामी स्थिर चित्र मे खोजते हुये, अद्भुत संरचनायें बनाते हैं। उनके इस कला और पद्धति के सफ़र मे उनके साथ पेरिस के टोरनेल सेतु, योसेमाइट नेशनल पार्क मे अल कापितन और सेरेंगति के हृदय मे स्थित एक जीवन्दायी जलस्रोत जैसी विलक्षण जगहों की यात्रा।

