फोटोग्राफर स्टीफन विल्किस कहते हैं, "प्रकृति हमारे सामने अनूठे रूप में होती है, यदि हम रुक कर दुनिया को समय की खिड़की से देखें तो।" एक फोटोग्राफिक तकनीक के द्वारा जो दिन से रात तक के समय को, एक ही छायाचित्र में कैद करती है, विल्किस पृथ्वी की सुन्दर जटिलता और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को बेनकाब करते हैं -- पिघलती बर्फ़ के कारण अफ़्रीका में अभूतपूर्व रूप में राजहंसों के प्रवास के विघटन से लेकर।
