कैसे नकली खबरों से होता है असली नुकसान
14 अप्रैल , 2014 को बोको हराम नामक आतंकवादी संगठन ने नाइजीरिया के चिबॉक गाँव की 200 से भी ज़्यादा पाठशाला जाने वाली लड़कियों का अपहरण किया था | दुनिया भर में इस गुनाह का खुलासा #ब्रिंग-बाक-अवर-गर्ल्स ( हमारी-लड़कियों-को-वापस-ले-आओ ) से लिखा गया -- लेकिन नाइजीरिया में सरकारी अफ़्सरों ने इस गुनाह को फ़रेब का नाम दिया, जिससे उलझन और भी बढ़ी और उन लड़कियों को बचाने की हर कोशिश में देर हो गई | इस ज़बर्दस्त भाषण में पत्रकार स्टेफ़नी बुसारी चिबाॅक की दुखद घटना की ओर इशारा करते हुए हमें नकली खबरों के प्राणघातक खतरों के बारे में समझाती है, और बताती है कि हम उन्हें कैसे रोक सकते है |
