जलवायु कार्रवाई में भाषा बाधा नहीं होनी चाहिए
अधिकांश वैज्ञानिक साहित्य केवल अंग्रेजी में लिखा हुआ है, दुनिया के 75 प्रतिशत लोग जो इसे नहीं बोलते, उनके लिए यह एक खतरनाक ज्ञान-अंतर पैदा करता है। जलवायु परिवर्तन के लिए यह एक बड़ी समस्या है -- क्योंकि जिस चीज़ को आप नहीं समझते हैं उस पर कार्रवाई करना कठिन है। क्लाइमेट कार्डिनल्स, एक अंतरराष्ट्रीय युवा-नेतृत्व वाली नॉन-प्रॉफिट संस्था से, जो जलवायु आंदोलन को अधिक सुलभ बनाने के लिए काम कर रही है, कार्यकर्ता और सामाजिक उद्यमी सोफिया कियानी महत्वपूर्ण जलवायु संसाधनों का 100 से अधिक भाषाओं में अनुवाद और सोर्सिंग करके ज्ञान के दुनियाभर में आदान-प्रदान को आगे बढ़ा रही है। हमारे ग्रह के भविष्य की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास के बारे में एक बाधा तोड़ने वाली बात।

