हम सभी को कंक्रीट के इन जंगलों में लुप्त हो गए चरागाहों और प्रचुर हरियाली की याद आती है। लेकिन बैंगलुरू स्थित उद्योगपति इंजीनियर और पर्यावरण उद्यमी शुभेन्दु शर्मा को इसका दुख नहीं है -- वे हमारे चारों ओर छोटे जंगल लगाने का तरीका निकाल रहे हैं। वे हमें दिखाते हैं कि एक iPhone की कीमत पर छः कारों की पार्किंग के बीच हरा-भरा जंगल कैसे लगाया जाए। वे कहते हैं कि, लुप्त हो गए जंगलों को वापस लाकर हमारे ग्रह और जीवन को सुधारा जा सकता है।

