इंटरनेट आधारित "यूनिवर्सिटी ऑफ़ पीपल" हर उस व्यक्ति को, जो कि स्कूल से उत्तीर्ण हो चुका है, बिज़नेस या कम्प्यूटर साइंस की डिग्री अर्जित करने के लिये क्लासे करने का मौका देती है -- बिना किसी ट्यूशन फ़ीस के, (परीक्षा शुल्क लगता है)। इस के संस्थापक, शाई रेशेफ़, उम्मीद रखते है कि उच्च शिक्षा केवल कुछ लोगों का विशेषाधिकार होने के बजाय सबका मौलिक अधिकार बनेगी - सब को उपलब्ध और सबके बजट के भीतर।
