सलमान ख़ान बताते हैं कि कैसे और क्यों उन्होनें ख़ान अकादमी बनायी, जो कि शिक्षाप्रद विडियो के ज़रिये गणित और दूसरे विषयों का पूरा पाठ्यक्रम देती है। वो दिखाते है कि परस्पर संवाद पर आधारित अभ्यास में कितनी ताकत होती है। वो टीचरों से क्लासरूम को उलटने की गुज़ारिश करते है -- कि छात्रों को घर पर विडियो लेक्चर लेने दो, और "होमवर्क" असल में क्लास में टीचरों के साथ मिल कर करो।
