अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान तले पूरे इलाके में, लघु-स्तरीय किसान ही वहां के स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थ-व्यवस्थाओं के आधार-शैल हैं - जब तक मौसम अविश्वसनीय होकर उनके फसल बिगड़ न जाए. इसका समाधान है बीमा, एक विशाल महाद्वीपी स्तर पर, और एकदम काम सस्ते दामों में. रोस गॉस्लिंगा, जो केन्या की नागरिक हैं, और उनकी मंडली ने एक अपरम्परागत प्रक्रिया का आविष्कार किया है जिससे उन किसानों को, जिनके फसल का जल्दी नुक्सान हुआ हो, एक दोबारा मौका मिले उपज के मौसम में.

