४० साल का अनुभव रखने वाली शिक्षिका रीटा पियरसन ने एक सह-कर्मी को कहते सुना, "मुझे बच्चों को पसंद करने के पैसे नहीं मिलते।" उनका जवाब था: "बच्चे उनसे सीखती भी नहीं है जिन्हें वो पसंद नहीं करते।" शिक्षकों को संबोधित करती वो कहती हैं कि अपने विद्यार्थियों पर भरोसा करे, और उनसे मानवीय स्तर पर, असली स्तर पर, और व्यक्तिगत स्तर पर रिश्ता कायम करे।
