प्रणव मिस्त्रीः सिक्स्थ सेंस तकनीक का रोमांचक सामर्थ्य
TEDIndia पर, प्रणव मिस्ट्री उन साधनों का प्रदर्शन करते हैं जो भौतिक दुनिया को जानकारी के संसार के साथ व्यवहार करने में मदद करते हैं--साथ में एक गहरी नज़र उनके सिक्स्थ सेंस यंत्र और एक नये, क्रान्तिकारी कागज़ी "लैपटॉप" पर। मंच पर हुए सवाल-जवाब में मिस्ट्री कहते हैं सिक्स्थ सेंस के पीछे का सोफ़्ट्वेयर ओपन सोर्स होगा, ताकि संभावनाएँ सबके लिए खुलें।

