पीटर ओउको ने केन्या के कमिति जेल में 18 वर्ष काटे, कभी-कभी दिन के साढ़े 23 घण्टों के लिए, 13 और आदमियों के साथ एक कमरे में कैद रह कर। एक भावुक संभाषण में वह अपने रिहा होने की कहानी बताते हैं -- और अफ़्रीकन प्रिज़न्स प्रोजेक्ट के साथ उनके मौजूदा अभियान की: जो जेल की सलाखों के पीछे बने पहले कानून विद्यालय को स्थापित कर, जेल के कैदियों को सशक्त करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने की ओर काम कर रहा है।

