माल ढुलाई में नवाचार की अगली लहर
पूरे अमेरिका में लाखों मालवाहक ट्रक राज्यों की सीमाएँ पार करते हुए सामान पहुँचाते हैं और भारी मात्रा में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जित करते हैं—फिर भी उनमें से कुछ केवल आधे भरे होते हैं। सालाना करीब 40,000 करोड़ डॉलर के इस आपूर्ति-शृंखला तंत्र को अधिकतम कुशल और टिकाऊ बनाने पर काम कर रहे माल ढुलाई विशेषज्ञ ओरेन ज़स्लान्स्की बताते हैं कि एल्गोरिदम आधारित साझा ढुलाई—यानी यात्रियों की साझा सवारी जैसी व्यवस्था, मगर माल के लिए—ट्रकों को उनकी अधिकतम क्षमता तक भरने में कैसे मदद कर सकती है और अधिक पारदर्शी व पर्यावरण-अनुकूल वैश्विक आपूर्ति शृंखला की संभावना कैसे पैदा करती है।

