कैसे पाकिस्तानी महिलाएं इंटरनेट को पीछे ले जा रही हैं
टेड साथी निघत दाद ऑनलाइन उत्पीड़न का अध्ययन करती हैँ, खासकर जब यह पाकिस्तान के उनके छोटे गाँव में पितृसत्तात्मक संस्कृतियों से सम्बंधित है। वह कहानी बताती हैं कि कैसे उन्होनें पाकिस्तान की पहली साइबर उत्पीड़न फ़ोन-सहायता की स्थापना की, जो ऑनलाइन गंभीर ख़तरों का सामना करने वाली महिलाओं को समर्थन प्रदान करती है। वह कहती हैं, " इंटरनेट तक सुरक्षित पहुँच ज्ञान तक पहुँच है, और ज्ञान स्वतंत्रता है।" " जब मै किसी महिला के डिजिटल अधिकारों के लिए लड़ती हूँ, तो मै समानता के लिए लड़ रही हूँ।"
