वह कीमती जानकारी जो आप टॉयलेट में फ्लश करते हैं
डेटा जासूस न्यूशा घैली का कहना है, "हर कोई पेशाब और शौच करता है - और हम जानते हैं कि मूत्र और मल में हमारे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी का एक समृद्ध स्रोत होता है।" अपशिष्ट जल महामारी विज्ञान के बढ़ते क्षेत्र की खोज करते हुए, वह दिखातीं हैं कि कैसे नाले के पानी का अध्ययन (गुमनाम रूप से) हमारे शहरों की सामूहिक भलाई के बारे में बहुत कुछ बता सकता है - जिससे जीवन की गुणवत्ता में वास्तविक समय में सुधार हो सकता है, जैसे महामारी पर नज़र रखना, सामाजिक नीतियों को अद्यतन करना और बहुत कुछ ।
