मयरिआम सिदिबे एक योद्धा है जो बच्चों की बिमारियों के खिलाफ लड़ती है। और उनका शस्त्र ? एक साबुन की टिकीया। कम दाम में बिमारियों से बचने के तरीकों में, साबुन से हाथ धोना सबसे सर्वश्रेस्ठ है - इससे निमोनीया, डायरिया, कोलेरा और उससे भी खराब बिमारियों का खतरा कम होता है। सिदिबे, एक सार्वजानिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ है, जो एक बहुत ही बढिया प्रकरण प्रस्तुत करती है जिससे सार्वजानिक और निजी सहभागिता और स्थानीय उध्यमिता के द्वारा साफ़ हाथों को बढावा दिया जा सकता है।
