कैसे हर बच्चा पाँच की उम्र तक फल-फूल सकते हैं
"क्या होगा अगर मैं आपको बताऊँ कि छुपन छुपाई का एक खेल दुनिया बदल सकता है?" पूछती हैं सात साल कि मॉली राइट, जो कि सबसे छोटे TED वक्ताओं में से हैं। अन्वेषण के आधार पर समझाती हुई कि कैसे माँ-बाप और संरक्षक बच्चों के स्वस्थ मस्तिष्क विकास में सहयोग कर सकते हैं, राइट जीवनभर की सीख, बर्ताव और भलाई के फायदे बताती हैं, प्रभावी योजनाएं बताती हैं जो पाँच साल की उम्र तक बच्चों के फूलने-फलने में मदद करती हैं। मंच पर उनके साथ हैं एक साल का आरी और उनके पिता, अमरजोत, जो उन्हें मस्तिष्क विज्ञान के बड़े विचार दिखाने में मदद करते हैं। (इस TED टॉक को मिनडेरू फाउंडेशन के सहयोग के साथ प्रस्तुत किया गया था, जो कि दुनिया भर के माँ-बाप और संरक्षक के लिए एक शैक्षिक साधन है और UNICEF ने इसका समर्थन किया है।)
