केवल शरणार्थी का बचाव ना करे अच्छी जिंदगी भी दे|
आज संसार में ५० लाख लोग अपने घरों से जबरदस्ती विस्थापित किये जा रहे हैं ---दुसरे विश्व युद के बाद यह पहली बार हो रहां है। अभी ३० लाख से भी ज्यादा सीरियाई शरणार्थी पडोसी देशों में शरण ले रहे हैं। लेबनॉन में आधे से ज्यादा ऐसे शरणार्थी बच्चे हैं; केवल २०% स्कूल जाते हैं। यू एन की शरणार्थी संस्था की मेलिस्सा फ्लेमिंग हमें आह्वाहन करती हैं कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शरणार्थी कैंप उपचार के ऐसे केंद्र बनें जहाँ लोग अपने कौशल विकसित कर सकें जो उन्हें अपने स्वस्थल के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक हों।

