क्यों हम आज भी सोचते हैं कि नशा करना एक कानून व्यवस्था की समस्या है? नशीली वस्तुओं को गैर कानूनी घोषित करना, लोगों को उन्हें इस्तेमाल करने से रोकने की दिशा में कोई सहायता नहीं करता, ये कहना है सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ मार्क टिंडल का. तो फिर उसका क्या उपाय किया जा सकता है? टिंडल अपनी अनुसंधान की खोजों को साझा करते हुए बताते हैं कि नुकसान घटानेवाले तरीके, जैसे, सुरक्षित दवा की सुई के स्थान, नशीली दवाओं की अधिक मात्र में सेवन की समस्या से निपटने में कारगर होते हैं.
