फ़ुटबॉल हमें आज़ादी के बारे में क्या सिखा सकता है
"फ़ुटबॉल इस दुनिया में वह इकलौती चीज़ है जो हम सब एक साथ करने के लिए तैयार हो सकते हैं," ऐसा कहते है थिएटर के निर्माता और टेड के सदस्य मार्क बामुथि जोसेफ | अपने प्रदर्शन एवं "मूविंग एंड पासिंग" नामक एक संलग्न होने के पहल के द्वारा जोसेफ़ संगीत, नृत्य व फ़ुटबॉल को मिश्रित करते है और कला व खेल के बीच सुलभ, सुखद संबंध दर्शाते है | सीखिए कि कैसे वह इस खूबसूरत खेल का उपयोग करके समुदाय को प्रोत्साहित करते है और आप्रवासियों से संबंधित मुद्दों को उजागर करते है |

