जोज़ेट शीरेन, संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम की अध्यक्षा इस विषय पर विचार प्रस्तुत कर रही हैं कि दुनिया में सभी के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध होने के बाद भी क्यों लोग अभी भी भूखे रह जाते हैं, भुखमरी के कारण मौतें होती हैं और भोजन को जंगी हथियार के रूप में इस्तमाल होता है. उनका यह नजरिया है कि, "खाद्य समस्याएँ उस प्रकार की हैं कि इनका समाधान व्यक्तिगत स्तर पर नहीं हो सकता. इसके लिए हमें एकजुटता दिखानी होगी".

