प्रौद्योगिकी के लिए हुर्रे। ये हर किसी के लिए सब कुछ बेहतर बनाती है!! है ना? नहीं। जब एक नई तकनीक, जैसे ईबुक्स या स्वास्थ्य ट्रैकर, कुछ ही लोगों के लिए उपलब्ध होती है, इसके हम सभी के लिए अनपेक्षित परिणाम होते हैं। जाॅन गोसियर, टेड फैलो और तकनीक निवेशक, "ट्रिकल-डाउन टेकोनोमिक्स" की बात करते हैं और शक्तिशाली उदाहरण साझा करते हैं कि यदि नई तकनीक को समान रुप से नहीं बांटा गया तो ये कैसे काम बिगाड़ सकती है। जैसा कि वो कहते हैं, "असली नवाचार सभी को शामिल करने के तरीके ढ़ूंढ़ने में है।"

