हम माहवारी के बारे में बात क्यों नहीं कर सकते?
स्त्री रोग विशेषज्ञ और लेखक जेन गुंटर कहती हैं, "यह जानने के लिए कि आपका शरीर कैसे काम करता है, यह नारीवाद का कार्य नहीं होना चाहिए।" इस रहस्योद्घाटन बात में, वह बताती है कि कैसे माहवारी की शर्म मौन और दमन उत्पन्न करती है--और हानिकारक गलत सूचना और दर्द के कुप्रबंधन के प्रसार की ओर हमे ले जाती है| माहवारी की वर्जनाओं के युग के अंत की घोषणा करते हुए, वह गर्भाशय के एक बार के रहस्यमय यांत्रिकी पर एक स्पष्ट, बहुत जरूरी पाठ प्रस्तुत करती है।

