अब तक कभी न देखी हुई तकनीक के एक विशेष पूर्वावलोकन में, डिजाइनर और आविष्कारक जेसन रुगोलो ने एक नए प्रकार के कंप्यूटर को पेश किया है जिससे आप एक दोस्त की तरह बात कर सकते हैं। यह "ऑडियो कंप्यूटर" - जो आपके आस-पास की आवाज़ों को बढ़ा सकता है, उसी समय बातचीत का अनुवाद कर सकता है, स्वाभाविक रूप से आपकी आवाज़ का जवाब दे सकता है और बहुत कुछ - हम अपने उपकरणों का उपयोग कैसे करते हैं, इसे बदल देने का वादा करता है। यह टेड मंच पर पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाया गया है।
