गेवर तुली खुरपेंच द्वारा जीवन का पाठ पढाते हैं
गेवर तुली मनमोहक फ़ोटो और विडियो का इस्तेमाल करके दिखाते हैं कि बच्चे खुरपेंच विद्यालय (टिंकरिंग स्कूल) में कैसे जीवन के लिये महत्वपूर्ण पाठ सीखते हैं। औज़ार, सामान, और थोडे से मार्गदर्शन के सहारे, ये छोटे बच्चे अपनी कल्पना के घोडे पर बैठ कर रचनात्मक तरीकों से अलग-सी नावें, पुल, और यहाँ तक कि झूले भी बनाते हैं।

