क्या वन्य जीव वास्तव में "वन्य" होते हैं?
मानवीय गतिविधियाँ पृथ्वी को नाटकीय, अवहनीय ढंग से प्रभावित कर रही हैं - जिसमें वन्य जीवों के आवास को नष्ट करना भी शामिल है। जिन जीवों को हमने प्रभावित किया है, उनकी देखभाल करने के हमारे दायित्व को ध्यान में रखते हुए, पर्यावरण लेखिका, एम्मा मैरिस वन्यजीव प्रबंधन, चिड़ियाघरों और मत्स्यालयों की नैतिकता के विषय में बात करती हैं, तथा इस बारे में अपने विचार प्रस्तुत करती हैं कि हम पृथ्वी के वन्य जीवन के उत्कर्षण में कैसे सहायक हो सकते हैं। (TED विज्ञान क्यूरेटर, डेविड बिएलो द्वारा आयोजित यह वार्तालाप, TED सदस्यता कार्यक्रम का हिस्सा था। TED सदस्य बनने के लिए ted.com/membership पर जाएँ।)
