एमिली पार्सन्स-लॉर्ड पृथ्वी के इतिहास के भिन्न पलों से वायु की पुनः रचना करती हैं -- कार्बोनिफेरस युग की साफ़ ताज़ी हवा से सोडे जैसी "एयर ऑफ़ द ग्रेट डाईंग" से भविष्य की भारयुक्त, विषैली हवा, जिसका निर्माण हम कर रहें हैं। वायु को कला में बदलकर, वे हमें हमारे आसपास की अदृश्य दुनिया को समझने का न्यौता दे रही हैं। इस काल्पनिक वार्ता के द्वारा सांस भरिये पृथ्वी के अतीत और भविष्य में।
