“क्या यह ठीक होगा, यदि मैं तुम्हारा दफ़्तर नष्ट कर दूँ?” यह एक प्रश्न है जो एलन साक्स ने अपने डॉक्टर से पूछा, और यह कोई मज़ाक नहीं था। कानून की विद्वान, एलन साक्स ने वर्ष 2007 में अपने मनोरोग स्कित्ज़ोफ़्रेनिया के बारे में अपनी कथा सार्वजनिक की, जो दवाओं से नियंत्रण में तो था पर निदान रहित भी था। अपनी इस सशक्त वार्ता में उन्होंने माँग की है कि मानसिक रोगियों के बारे में समाज में स्पष्टता और करुणा हो।

