मानव जाति और प्रकृति की कहानियाँ हम कैसे बताएँ, एक ऐसे समय में, जब हमारा ग्रह जल रहा हो? उपन्यासकार एलिफ शफ़ाक़ हमें पेड़ों की बातें सुनने के लिए आमन्त्रित करती हैं, जिनका समय, शांति और असमानता का अनुभव, हमारे अनुभव से बिल्कुल अलग है। वह कहती हैं, "(उनकी) कहानी में मानव जाति का भूत और भविष्य छुपा है।"
