मैं दादीमांओ को क्यों सिखाता हूँ डिप्रेशन ठीक करना
डिक्सन चिबंदा ज़िमबाबवे के 12 मनोचिकित्सकों में से एक हैं --16 लाख से भी अधिक जनसंख्या के लिए। जब उन्हें यह एहसास हुआ कि उनका देश इतने बडे पैमाने कि मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी पारंपरिक तरीके से नहीं हल कर सकता, चिबंदा ने एक सुंदर उपाय निकालने में मदद की, जिसकी ताकत थी असीमित संसाधन: दादीमाऐं। इस अद्भुत, प्रेरणादायक बातचीत में जानिये कैसे दोस्ती का बेंच, जो दादीमांओ को सिखाता है सबूत पर आधारित बातचीत की थेरेपी और कैसे देखरेख और आशा लाता है, जिनको ज़रूरत है उनके लिए।

