जलवायु न्याय नस्लीय न्याय के बिना नहीं हो सकता
जलवायु आपातकाल से अश्वेत लोगों को बचाने का इतना कम उल्लेख क्यों किया गया है?बहुत समय से, नस्लीय न्याय प्रयासों को जलवायु न्याय कार्यों से अलग किया गया है, डेविड लैंमी, टॉटेनहैम, इंग्लैंड के संसद सदस्य कहते हैं। ग्रह की देखभाल के लिए एक नए मुहीम के निर्माण की सरगर्मी में, लैमी जलवायु मुद्दों पर अश्वेत और अल्पसंख्यक नेतृत्व के समावेश और समर्थन के लिए कहते है और एक वैश्विक मान्यता है कि हम नस्लीय, सामाजिक और अंतरपीढ़ीगत न्याय के बिना जलवायु परिवर्तन को हल नहीं कर सकते।

