स्थानीय राजनीति - विद्यालयों के मसले, काउंसिल चुनाव, क्षेत्रीकरण - हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है। तो फ़िर हम में से ज्यादातर लोग उससे विमुख क्यों रहते हैं? क्या उदासीनता हमारी आदत बन गयी है? डेव मसलिन कहते हैं, "नहीं"। वो ऐसी सात रुकावटों के बारे में बताते हैं जो हमें सामाजिक जीवन में भाग लेने से रोकती हैं,जबकि हम भागीदार होना चाहते हैं।
