जलवायु के प्रति जिद्दी आशावाद का समर्थन
"यह दशक ऐसे चुनाव के क्षण का दशक है, जैसा हमने कभी नहीं जिया", क्रिस्टीना फ़िगरिस, 2015 के ऐतिहासिक पेरिस समझौते की वास्तुकार, कहती हैं। कोस्टा रिका के अतिप्रिय राष्ट्रपति, जोस फिगरेर्स फेरर की बेटी, हमें बताती हैं कि कैसे उनके पिता की अपने प्रिय देश को खो देने की अनिच्छा ने, उन्हें यह सिखाया कि जिद्दी आशावाद, कार्यवाही और बदलाव को कैसे उत्प्रेरित कर सकता है। हमारे बाद आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ने के अडिग निश्चय के साथ, फ़िगरिस वर्णन करती हैं, कि जिद्दी आशावाद क्या है (और क्या नहीं है) -- और सबसे आग्रह करती हैं कि वह उस भविष्य की कल्पना करें जो वह मानवता के लिए चाहते हैं, और उसके लिए कार्य करें।

