विवरण: हमने हाल ही में बहुत शब्दाडम्बर सुने हैं कि अमेरिका जैसे देश चीन, मैक्सिको और वियतनाम जैसे कम लागत वाले बाजारों में बहुमूल्य विनिर्माण रोज़गार खो रहे हैं - और संरक्षणवाद सबसे बेहतर तरीका है। लेकिन वे नौकरियाँ उन कारणों से लुप्त नहीं हुई, जिन्हें आप सोच सकते हैं, सीमा और संचालन विशेषज्ञ ऑगई पिकाडो कहता है। वह हमें एक वास्तविकता की जांच कराता है कि वैश्विक व्यापार वास्तव में कैसा होता है और कैस साझा उत्पादन और खुली सीमाएं हमें कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने में मदद करती हैं।
