क्या लावा के प्रवाह को रोकना मुमकिन है?
142,588 plays|
Arianna Soldati |
TED-Ed
• May 2026
वर्ष 2023 के दिसंबर में, आइसलैंस के नागरिकों का सबसे बुरा दु:स्वपन सच हो गया: एक ज्वालामुखी की दरार खुल गई और उसमें से 100 मीटर ऊँचे लावा के फ़व्वारे फूटने लगे। हालांकि पिघली हुई चट्टान से एक छोटा शहर बाल-बाल बच गया, आइसलैंड किसी का भी भविष्य दोबारा किस्मत के भरोसा नहीं छोड़ना चाहता था, और उसने भविष्य के विस्फोटों के लिए तैयारी करना शुरू कर दी। एरियाना सोल्डाटी विनाश की इन लाल-गर्म नदियों को नियंत्रित करने के तीन संभावित उपायों की पड़ताल कर रही हैं। [निर्देशन - अनस्तासिया फ़ालिलिएवा, स्टूडियो प्लास्टिक बैग, वाचन - बैथनी कटमोर-स्कॉट, संगीत -ज़ाखर बो]
