अरियाना हफिंटन : सफल होना चाहते हैं? नींद ज़्यादा लीजिए.
इस छोटे से सम्भाषण में अरियाना हफिंटन बड़े विचार जगाने वाली एक छोटी सी सोच रखती हैं : रात की अच्छी नींद की ताक़त. नींद में कमी की डींगें हाँकने के बजाए वो हमें आँखें बंद कर बड़े परिदृश्य को देखने को कहती हैं. हम अच्छी नींद लेकर अपनी उत्पादकता, खुशियाँ और निर्णय क्षमता को बेहतर कर सकते हैं.

