पूरी रात जागने का आपके मस्तिष्क पर क्या असर होता है
आपके और एक आरामदायक वसंत अवकाश के बीच बस इतिहास की एक फ़ाइनल परीक्षा का फ़ासला है। लेकिन आपको अभी भी बहुत सारी पढ़ाई करनी है! आप अपने से पहले वाले छात्रों के नक्शेकदम पर चलने का फ़ैसला करते हैं और पूरी रात पढ़ते हैं। तो, पूरी रात जाग कर पढ़ने का आपके मस्तिष्क पर क्या असर पड़ता है? और इस तरह रटना क्या वाकई आपकी परीक्षा की तैयारी में मदद करता है? ऐना रॉथचाइल्ड पड़ताल कर रही हैं कि एक नींदरहित रात का आपके कॉग्निटिव फ़ंक्शन पर क्या असर पड़ता है। [निर्देशन - बिलयाना लाबोविच, वाचन - जैक कटमोर-स्कॉट. संगीत - सलिल भयानी, सीएएमपी स्टूडियो]
