आमतौर पर, प्रौद्योगिकी के साथ, आप ऊर्जा की एक इकाई को अंदर डालते हैं और आप लगभग एक इकाई को बाहर निकलते हैं। यह ऊष्मप्रवैगिकी का पहला नियम है: ऊर्जा को सदा संरक्षित करना होगा। लेकिन तकनीक का एक नमूना है जिसे हीट पंप कहा जाता है, जहां आपके द्वारा डाली गई हर ऊर्जा के लिए, आपको तीन से पांच गुना अधिक गर्मी मिलती है। यह क्या जादूगरी है? अन्ना रोथ्सचाइल्ड गर्मी पंपों के विज्ञान की जांच करतीं हैं। [केविन हेरमैन द्वारा निर्देशित, एआईएम क्रिएटिव स्टूडियो, पेन-पेन चेन द्वारा सुनाई गई, आंद्रे आयर्स द्वारा संगीत]
