क्या आप बारीकी से देख रहे हैं? दृक श्राव्य शिक्षिका एमी हरमन बताती हैं कि धारणा की अपनी शक्तियों को बढ़ाने और कनेक्शन खोजने के लिए कला का उपयोग कैसे करें, जहां वे स्पष्ट नहीं होते हैं। इस अंतर्दृष्टिपूर्ण बातचीत के द्वारा सीखें उन तकनीकियों को जिनका उपयोग हरमन करती हैं नौसेना के सील, डॉक्टरों और अपराध दृश्य जांचकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में ताकि अवलोकन योग्य जानकारी को क्रियाशील ज्ञान में परिवर्तित किया जा सके।
